समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

ब्रेकिंग: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इस्तीफे की चर्चा; CM नीतीश कुमार को भेजा अपना इस्तीफा, 29 को लग सकती है आधिकारिक मुहर

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों की मानें तो जदयू के ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है. लेकिन इसपर फैसला या घोषणा 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की बैठक में लिया जाएगा.

अगर 29 दिसंबर को नीतीश कुमार की मौजूदगी में होने वाली बैठक में इस बात पर सहमति बन जाती है कि ललन सिंह अब आगे पार्टी का अध्यक्ष पद का जिम्मा नहीं देखेंगे तो यह अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होगा.

IMG 20231027 WA0021

कई दिग्गज छोड़ चुके हैं अध्यक्ष पद

इससे पहल नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस से लेकर शरद यादव, आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और प्रशांत किशोर को पार्टी के सबसे बड़े पद से हटा चुके हैं. इस बार नीतीश कुमार पार्टी की कमान किसे देंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. आरसीपी सिंह जो नीतीश कुमार के कभी सिपहसलार थे, उन्होंने पार्टी का पद छोड़ने के बाद नीतीश के ही खिलाफ बगावत छेड़ दी थी.

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

इंडिया गठबंधन से नहीं हैं नाराज: नीतीश

नीतीश कुमार का पार्टी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन पर भी फोकस है. नीतीश कुमार इस कोशिश में हैं कि जितनी जल्दी हो सके, बिहार समेत कुछ राज्यों में विपक्ष का सीट बंटवरा हो जाए. कल सोमवार को भी यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष का चेहरा न बनाए जाने से नाराज हैं, कुमार ने कहा कि इस तरह की बातें फिजूल हैं. वह पूरे मन से इंडिया गठबंधन के साथ हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए जाने की बात से उन्हें तनिक भी दिक्कत नहीं है.

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02