Bihar

आखिरकार ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश से खुद संभाली कमान

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. जानकारी के अनुसार, ललन सिंह ने दिल्ली में जेडीयू कार्यकरणी की बैठक के दौरान पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतीश कुमार खुद संभालेंगे. ललन सिंह के इस्‍तीफे के साथ ही JDU की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्‍त हो गई है.

बीते एक हफ्ते से जेडीयू के अंदर मचे बड़े घमासान के बीच शुक्रवार को जेडीयू को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. दरअसल जेडीयू के अंदर कुछ बड़ा होने को लेकर पिछले एक हफ्ते से कई कयास लगाए जा रहे थे. इन्हीं कयासों के बीच आज ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह फिलहाल पार्टी के अंदर बतौर नेता संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में चुनावी तैयारियों को देखेंगे.

बता दें, आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 11:30 बजे जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई. उसके बाद 3:00 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक की गयी. इसके बाद जेडीयू के अंदर बड़ा फैसला लिया गया है.

वहीं जब नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर जब पत्रकारों ने जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गय उन्होंने कहा था कि नीतीश जी इज ब्रांड, उन्हीं का सबकुछ है. अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता नाराज थोड़े ही होंगा. वह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

10 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

10 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago