Bihar

ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष के बयान से खलबली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तमाम अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की दिल्ली जदयू कार्यालय में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसमें पार्टी नेता संजय झा भी मौजूद थे। ये तीनों एक साथ ही जदयू दफ़्तर पहु्चें। इस बैठक के बाद से नीतीश की ललन से नाराजगी की खबरों में थोड़ा ठहराव आया है। इसके साथ ही दिल्ली स्थित जदयू के कार्यालय में इन दोनों नेताओं के पोस्टर भी लगाए गए। इसके पहले लगाये गये पोस्टर में केवल नीतीश की तस्वीर थी। घंटे भर से अधिक इन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और सब कुछ सहज जैसा दिखने लगा।

सुकून भरे चेहरे के साथ सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और मंत्री संजय झा के साथ निकले और जेडीयू दफ्तर पहुंचने से पहले शुक्रवार की जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कांस्टिट्यूशन क्लब स्थल का निरीक्षण भी किया। ललन सिंह के इस्तीफे से जुड़ी खबरों के बीच ललन सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। जेडीयू ऑफिस से निकलते वक्त ललन सिंह ने जदयू के पूरी तरह से एकजुट होने की बात कही और नीतीश कुमार को पार्टी का सर्वमान्य नेता बताया।

इसके बाद जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर कल डिनर (रात्रि भोज) का आयोजन होगा। शुक्रवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद सभी प्रतिनिधि वहां डिनर करेंगे और इसमें सीएम नीतीश कुमार भी डिनर में रहेंगे। अध्यक्ष को लेकर फैसला कार्यकारिणी करेगी। जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के बयान ने खलबली मचा दी थी। उन्होंने कहा कि कार्यकाल जब खत्म होता है तो लोग बदलते हैं और अध्यक्ष भी बदलते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल ढाई साल पूरा हो चुका है।

इस बार कार्यकारिणी में जो भी निर्णय होगा परिषद में उस पर मुहर लगेगी और मैं इसकी सूचना दूंगा। कौन अध्यक्ष होगा इस पर कहा कि यह फैसला कार्यकारिणी करेगी क्योंकि वही निर्णय फाइनल होगा। गौरतलब है गुरुवार को पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल के बीच दिल्ली के जेडीयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के अकेले नए पोस्टर लगे थे। इस पोस्टर को नीतीश कुमार के अगले कदम का संकेत माना जा रहा था। पोस्टरों पर लिखा गया है, प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा। बड़ी बात ये कि पोस्टर में कहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago