Bihar

ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार शाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई है। जेडीयू की 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हैं। इस बीच सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

तमाम अटकलबाजियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर जाना बहुत महत्वपूर्ण कदम और संकेत हैं। यह चर्चा बहुत आम है कि नीतीश जब किसी से नाराज हो जाते हैं तो उससे मिलते ही नहीं हैं। चाहे जितनी बार फोन कर लो, चाहे जितना आग्रह कर लो, सीएम आवास मिलने का समय नहीं देता है।

सुशील मोदी ने दावा किया था कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से ललन सिंह की बढ़ी हुई नजदीकी की वजह से नीतीश कुमार नाराज हैं और उनको जेडीयू अध्यक्ष पद से हटा सकते हैं। लेकिन ललन सिंह के घर पर पहुंचकर नीतीश ने नाराजगी की चर्चा कर रहे लोगों को चौंका दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार शाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनटों तक बात हुई। इसके बाद सीएम वापस अपने आवास की ओर रवाना हो गए। हालांकि, इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

14 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

20 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago