Bihar

क्या इस्तीफा देंगे ललन सिंह? नीतीश कुमार से मिलने के बाद विजय चौधरी ने ललन सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद मंत्री विजय चौधरी ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विजय चौधरी ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर को बेबुनियाद और अफवाह बताया है।

विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे की अफवाह उड़ाई जा रही है। मैंने कल भी कहा था और आज भी कह रहा हूं ऐसी कोई बात नहीं है। इसके अलावा बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए विजय चौधरी ने कहा कि उनको कोई पूछता नहीं है, पार्टी की बैठक में उनको बुलाया नहीं जाता है, इसलिए वो इधर-उधर की बात करते रहते हैं।

महागठबंधन में टूट की खबरों को लेकर जब पत्रकारों ने विजय चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी हमलोगों के समझ से कोई कन्फ्युजन ही नहीं है। ये बाहरी लोग क्रिएट कर रहे हैं। हम आश्वस्त करते हैं कि कोई कितना भी कोशिश करे महागठबंधन अटूट है।

क्या कहा था सुशील मोदी ने?

दरअसल, सुशील मोदी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जाना तय है। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि ललन सिंह की वजह से उनकी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। ललन सिंह लगातार आरजेडी की वकालत कर रहे हैं। वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीब हो गए हैं। बीजेपी सांसद ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार इस उम्मीद के सहारे इंडिया गठबंधन में गए थे कि उनको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसी वजह से अब वहां पर दबाव बनाने के लिए है वह कई कदम उठाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

3 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

5 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

12 घंटे ago