Bihar

दारोगा खामस चौधरी का मधुबनी में अंतिम संस्कार, बेगूसराय में शराब तस्करों ने कार से कुचलकर ली थी जान

बिहार के मधुबनी में दारोगा खामस चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया. बेगूसराय में शराब माफियाओं ने ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस के एएसआई खामस चौधरी की कार से कुचल कर हत्या कर दी थी. खामस चौधरी मूल रुप से मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी थे. इस घटना में दो होमगार्ड के जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मामला मंगलवार की रात का है.

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई:

बेगूसराय के पुलिस लाइन में दारोगा खामस चौधरी को अंतिम विदाई दी गई, उसके बाद उनके शव को बुधवार की रात मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत मारर गांव भेजा गया. जहां अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का जन सैलाब उमर पड़ा, खामस चौधरी अमर रहे के नारे से पूरा गांव गुंज गया. उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए.

शराब तस्कर ने कार से कुचला:

ग्रमीणों ने बताया कि “खामस चौधरी जुझारू ऑफिसर थे, वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उसी समय उन्हें सूचना मिली की शराब तस्करी की जा रही है. जिसके बाद गाड़ियों की जांच की जा रही थी, तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने पुलिस को देखते ही अपनी रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस कर्मियों को रौंदते हुए निकल गई. इस घटना में खामस चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई.”

गुप्त सूचना के आधार पर दारोगा कर रहे थे चेकिंग:

घटना बेगूसराय जिले के नाव कोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के पास की है. बेगूसराय एसपी ने बताया कि पुलिस को शराब की तस्करी का इनपुट मिला था. जिसके बाद एएसआई खामस चौधरी और तीन होमगार्ड जवान गाड़ियों की जांच कर रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार आल्टो कार ने पुलिस को देखकर अपनी रफ्तार बढ़ा दी. पुलिस के रोकने के बाद भी कार नहीं रूकी और पुलिस कर्मियों को रौंदते हुए निकल गई. कार के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

37 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

4 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago