Bihar

कल पटना आ रहे अमित शाह, नीतीश समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग इन मुद्दों पर होगा मंथन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 10 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के विकास पर फोकस होगा। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में संवाद कक्ष में दिन के दो बजे से पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए सभी संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री की ओर से शुक्रवार को अपनी उपस्थिति को लेकर सूचना बिहार के गृह विभाग को दे दी गयी। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक के दिन रविवार को ही पटना पहुंचेंगे। उनके पटना आगमन पर एयरपोर्ट से सीधे ठहरने वाले स्थान पर ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर में वे संवाद कक्ष में बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। फिर, उसी दिन बैठक के बाद वे अपने-अपने राज्यों में लौट जाएंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

परिषद की बैठक में शामिल होने वाले पड़ोसी राज्यों में झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा शामिल है। बिहार सहित इन राज्यों में पूंजी के निवेश को आकर्षित करने, खेती-किसानी की दशा में सुधार, पड़ोसी देशों के साथ जुड़ी सीमाक्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण, राज्यों के बीच समन्वय एवं लंबित मामलों के निबटारे, नक्सलवाद के उन्मूलन सहित अन्य बिंदुओं पर केंद्रित चर्चा की जाएगी।

पिछली बैठक में तय हुआ था एजेंडा

इस बैठक को लेकर एजेंडा तय करने के लिए 17 जून 2023 को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक का आयोजन हो चुका है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई स्थायी समिति की बैठक में शीर्ष स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर आपसी चर्चा की जा चुकी है। इसमें सदस्य राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा।

CM नीतीश ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों की 10 दिसंबर को पटना में महत्पूर्ण बैठक है। बिहार सरकार की तरफ से इसकी समुचित तैयारी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि बैठक में गृहमंत्री के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाई जायेगी। साथ ही कोसी हाईडेम को लेकर भी राज्य सरकार अपनी बात रखेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

24 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

52 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

1 घंटा ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago