Bihar

‘जीत चाहिए तो एक निश्चय और एक नीतीश…’ पटना में लगे पोस्टर्स, INDIA की बैठक से पहले PM कैंडिडेट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों की आज नई दिल्ली में बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मगर, इससे पहले ही इंडिया के नेताओं ने एक तरह का शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिहार की राजधानी पटना में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुछ पोस्टर लगे दिखे जिनमें उन्हें गठबंधन के लीडर के तौर पर पेश किया गया है। पोस्टर पर नीतीश कुमार की तस्वीरें हैं और लिखा है, ‘अगर सच में जीत चाहिए तो फिर… एक निश्चय चाहिए, एक नीतीश चाहिए।’

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली मीटिंग के दौरान गठबंधन के चेहरे पर भी फैसला लिया जा सकता है। सवाल है कि आखिर इंडिया अलायंस की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी या एनसीपी लीडर शरद पवार… में किसे आगे किया जाएगा? इससे पहले नीतीश कुमार के पोस्टरों ने अलग ही बहस छेड़ दी है। इससे तो यही संदेश जाता है कि नीतीश विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करना चाहते हैं, जबकि उन्होंने खुद यह बात बार-बार कही है कि उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। मालूम हो कि गठबंधन के सामने अभी संयोजक, प्रवक्ता और सामान्य सचिवालय को लेकर आम सहमति बनाने की चुनौती है। इंडिया ब्लॉक के घटकों के बीच मतभेदों को देखते हुए यह पेचीदा मामला लगता है।

‘विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से हटाना मकसद’

नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन में आगे की भूमिका के बारे में उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि सभी की भूमिका एक समान है और सभी का उद्देश्य एक ही है कि विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है। सूत्रों का कहना है कि गठबंधन जाति आधारित गणना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को भी आगे बढ़ा सकता है।

मालूम हो कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की अब तक तीन बैठकें पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago