जेडीयू की 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़े परिवर्तन की अटकलों के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होने कहा कि जदयू में टूट की खबर बेकार की बातें हैं। कितनी बार सफाई दी जा चुकी है। खुद नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे की बात को बेबुनियाद बता चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को नहीं मानना है, तो न माने। और दो दिन की खुशी न्यूज चलाने का क्या मतलब है।
तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हर पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होती है। कार्यकारिणी होती है। हम लोगों की पार्टी आरजेडी का भी दिल्ली में खुला अधिवेशन हुआ था। वैसे ही जेडीयू की बैठक हो रही है। ऐसे में लोगों को तूल देना है तो दें, ये सब फालतू की बातें है। और महागठबंधन सरकार की कामयाबी को ढंकने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…