Bihar

बिहार: थाने में जब्त की गई शराब बेच कर काली कमाई में मशगूल थानेदार सहित तीन नौकरी से बर्खास्त

[तस्वीर: आईजी पंकज सिन्हा]

बिहार में वैशाली जिला के सराय थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष विदुर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक व मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार एवं सिपाही सुरेश कुमार को जब्त शराब बेचने के प्रयास के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। तीनों के विरुद्ध 17 सितंबर को सराय थाना में प्राथमिकी कराई गई थी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसकी जानकारी तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

क्या है पूरा मामला ?

आईजी ने बताया कि सराय थाना के मालखाना में 3728.220 लीटर जब्त शराब रखी थी। इसका विनष्टीकरण 16 सितंबर को किया जाना था। इसमें से 2782.590 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। शेष 945.63 लीटर शराब बचाकर रख ली गई।

17 सितंबर की रात सराय थानाध्यक्ष विदुर कुमार, एएसआई व मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार व सिपाही सुरेश कुमार राम अन्य सहयोगियों के साथ बची शराब को एक पिकअप पर लोड करवा लिया था। अपने पद का दुरुपयोग कर इसे बेचने के लिए थाना से बाहर भेजने का प्रयास कर रहा था।

इस संबंध में मद्यनिषेध इकाई पटना से मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (हाजीपुर) ने सराय थाना पर छापेमारी की। उस समय थानाध्यक्ष विदुर कुमार, एएसआई व मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संतरी ड्यूटी पर सिपाही सुरेश कुमार राम एवं चौकीदार परमेश्वर राम मौजूद थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (हाजीपुर) ने शराब लोड पिकअप को जब्त कर लिया। दोनों पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपित थानाध्यक्ष व एएसआई के विरुद्ध आरोप-पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

दोषी पाए जाने के बाद किया गया बर्खास्त

विशेष कोर्ट की अनुमति लेकर आरोपित सराय थानाध्यक्ष व एएसआई से जेल में पूछताछ की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर 23 दिसंबर को दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। यही प्रक्रिया वैशाली के एसपी ने सिपाही सुरेश कुमार राम को बर्खास्त करने में अपनाई।

आईजी पंकज सिन्हा ने क्या कहा ?

आईजी पंकज सिन्हा ने बताया कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम है। वहीं सही कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की भी कार्रवाई सरकार के स्तर पर की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago