Bihar

बिहार: आईटी-इंजीनियरिंग करने के बाद नहीं मिली नौकरी इसलिए डकैती कर रहे आंटी, 20 लाख लूटकर जाते-जाते अपनी बात बता गए लुटेरे

बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय जिला से जुड़ा है, जहां बड़ी घटना को अंजाम देते हुए डकैतों ने दो घरों में भीषण डकैती की है. इसमें एक घर व्यवसायी, जबकि दूसरा इंजीनियर का है. खास बात यह है कि घर में डाका डालने वाले डकैतों ने डकैत बनने का कारण भी बताया. दोनों ही घरों से डकैतों ने तकरीबन 20 लाख से अधिक के सामान, ज्वेलरी एवं नगद रुपए की डकैती की है. घटना के बाद भागते हुए डकैतों की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. डकैतों ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बावजूद भी जब नौकरी नहीं मिली वे लोग डकैत बन गए.

पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा वास्तु विहार का है. पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि के करीब जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे तो अचानक 6 से 7 की संख्या में हथियारबंद डकैत घर में घुस गए. सभी ने पहले परिवार के लोगों को उठाया तथा गोदरेज एवं अन्य सामानों की चाबी लेने के बाद परिवार के सभी लोगों के हाथ-पैर एवं मुंह को बंद कर दिया. इसके बाद घर में रखे सारे कीमती समान उठा लिए .

हाथ-पैर बांधकर पिटाई

डकैतों के द्वारा घटना के दौरान घरवालों को लगातार जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी. पेशे से इंजीनियर आनंद ईश्वर ने बताया कि मध्य रात्रि के करीब डकैत घर में घुसे और डकैतों को देखकर जैसे ही उन्‍होंने चिल्लाने की कोशिश की तो डकैतों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में वह घायल भी हो गए. बाद में डकैतों ने हाथ-पैर बांधकर पूरी घटना को अंजाम दिया.

सभी डकैत थे यंग

पीड़ित सुषमा देवी ने बताया कि सभी यंग लड़के थे और डकैती के साथ-साथ बता रहे थे कि इंजीनियरिंग करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो वे लोग डकैत बन गए. अब अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. फिलहाल उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है तथा पुलिस के द्वारा जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

4 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

6 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

19 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

1 दिन ago