गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

INDIA Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे और रणनीति पर होगी चर्चा

इंडिया गठबंधन की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक में 27 दलों के नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है। बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता पहुंच गए हैं। पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहले से ही दिल्ली में हैं। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सीएम के साथ सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उप मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली रवाना हो गए थे।

गठबंधन के नेताओं का कहना है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे, साझा रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह दो सांसद शामिल होंगे। शीतकालीन सत्र और गुमला में पूर्व निर्धारित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण उनकी जगह झामुमो के सांसद विजय हांसदा, महुआ माजी व झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल होंगे।

IMG 20231027 WA0021

वही महागठबंधन की दिल्ली में होने वाली बैठक में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर कर देगा। इस बैठक में सभी सहयोगी दल एक साथ बैठेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। नरेंद्र मोदी के फिर से सत्ता में लौटने के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोज यही बात पूछते हैं, क्या हैं नरेंद्र मोदी, आएंगे, तो आएं। महागठबंधन की बैठक में हम सभी दल जा रहे हैं। मिलकर लड़ेंगे और इनको हटाएंगे।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का भविष्य उज्जवल है। इस बार देश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। हम सभी लोग भाजपा की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेगे। बैठक में सीट की शेयरिंग पर भी बात होगी। इसमें यह भी तय होगा कि कौन-कहां से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली बैठक में सभी चीजें तय हो जाएंगी। इसे लेकर पहले ही कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने कई चीजों को लेकर चर्चा भी की है। चुनाव को लेकर जो तैयारी होनी चाहिए, वह हो रही है। सभी चीजें सार्वजनिक नहीं की जा सकती हैं।

IMG 20231110 WA0063 01

तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद भी कांग्रेस के नेतृत्व करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब एक ही हैं, इसमें कोई अलग नहीं हैं। बैठक में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मजबूती से निभाएंगे। कहा कि जहां-जहां क्षेत्रीय पार्टी है, वहां भाजपा नहीं है। अधिकतर क्षेत्रीय पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन में भूमिका पर कहा कि सभी का मकसद फिरकापरस्त शक्तियों को सत्ता से हटाना है।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02