Bihar

खाकी वेब सीरीज केस में IG अमित लोढ़ा से SVU ने तीन घंटे की पूछताछ, भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज; पूछे ये सवाल

खाकी : द बिहार चैप्टर वेब सीरीज से चर्चा में आए बिहार के आईपीएस अमित लोढ़ा से विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शनिवार को करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। अभी वे स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में आईजी के पद पर तैनात हैं। पटना के दारोगा राय पथ स्थित एसवीयू के कार्यालय में ही उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे आय से अधिक संपत्ति के स्रोत से जुड़े कई सवाल पूछे गए।

आईपीएस अमित लोढ़ा से पूछताछ के दौरान वेब सीरीज बनाने के लिए करोड़ों रुपये का इंतजाम करने से संबंधित भी सवाल दागे गए। साथ ही सरकारी पद के दुरुपयोग से जुड़े कई पहलुओं पर भी सघन पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे कई प्रश्नों के जवाब लिखित में भी लिए गए। जबकि शेष सवालों के मौखिक जवाब दर्ज किए गए। हालांकि पूरी पूछताछ के दौरान लोढ़ा अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे और जांच एजेंसी को ही फिर से जांच करने की सलाह देते रहे।

आईपीएस लोढ़ा जब गया रेंज में आईजी के पद पर थे, तब उन पर पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने का आरोप लगा था। उन पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे हैं, जिसकी जांच एसवीयू कर रही है। इसके अलावा लोकसेवक अधिनियम की धारा 168 का उल्लंघन करते हुए आईपीएस के पद पर रहने के दौरान ही बिना सरकार से अनुमति लिए व्यवसाय कर मुनाफा कमाने का भी गंभीर आरोप है। शुरुआती जांच में इन सभी आरोपों में दोषी पाए जाने के कारण ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

खाकी वेब सीरीज से चर्चा में आए अमित लोढ़ा

करोड़ों रुपये से अधिक खर्च करके वेब सीरीज ‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ बनाई गई थी। इसे बनाने में आईपीएस अमित लोढ़ा की भूमिका सीधे तौर पर नहीं है, लेकिन निर्माता कंपनी फ्राईडे स्टोरीटेलर्स एलएलपी के मालिकों के साथ उनके संबंध उजागर हुए हैं। आईपीएस की पत्नी के खाते में पैसे के लेनदेन की बात भी सामने आई है। इन सभी पहलुओं की जांच एसवीयू कर रही है। अमित लोढ़ा से पूछताछ करने के लिए एसवीयू ने 7 नवंबर को ही नोटिस भेजा था, लेकिन वे किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago