Bihar

सख्ती के बावजूद बिहार में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटना; बारात में 7 साल के बच्चे की मौत, 3 घायल

बिहार में प्रशासन की सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मोतिहारी के पकड़ीदलाय थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में बुधवार की शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। वहीं तीन व्यक्ति जख्मी हैं। मृतक की पहचान जयकिशुन पासवान के पुत्र गोविन्द कुमार (07) के रूप में हुई है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर्ष फायरिंग में बच्चे के मौत के अलावा एक और व्यक्ति को गोली लगी है। जिसकी खोज की जा रही है।

हर्ष फायरिंग के इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार पहुंचे और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया गेनामती देवी के पौत्री की आज बारात आने वाली थी। बारात आने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग में गोविन्द व एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। बच्चे की मौके पर मौत हो गयी। वहीं गांव के लोगों ने जख्मी को कहीं छिपाकर इलाज करा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें इससे पहले हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए थे। जिसके तहत शादी, मुंडन या अन्य किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार लहराया तो हत्या या हत्या के प्रयास का आरोपी बना जा सकता है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने और इसके लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

आर्म्स एक्ट में लाइसेंसी हथियारों के रख-रखाव को लेकर स्पष्ट निर्देश है। इसके बावजूद सामाजिक-पारिवारिक कार्यक्रमों में हथियारों के प्रदर्शन किए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिहार में जनवरी से नवंबर तक 86 हर्ष फायरिंग के मामले दर्ज किए गए है। ग्रामीण इलाकों में चौकीदार एवं स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से खुफिया सूचनाएं भी जुटायी जा रही है। वहीं, पहले ही, कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago