Bihar

‘दो-दो सीएम के बेटे होने के बाद भी गलत तरीके से डिग्री नहीं ली.. चाहते तो ले लेते’ नौवीं के बाद पढ़ाई नहीं करने पर बोले तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अपनी पढ़ाई को लेकर अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहे हैं। कई ऐसे मौके आए जब विरोधियों ने नौवीं फेल बताकर उनपर तंज किया। डिग्री नहीं होने के कारण तेजस्वी को विरोधियों की तरह तरह के कटाक्ष झेलने पड़ते रहे हैं। शनिवार को पटना के एक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि वे दो-दो सीएम के बेटे हैं ताहते तो लगत तरीके से डिग्री हासिल कर लेते लेकिन ऐसा नहीं किया।

निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पढ़ाई की डिग्री लेने में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। बच्चों के माता-पिता को जितना संभव हो सके वे अपने बच्चों को डिग्री दिलाएं। तेजस्वी ने कहा कि, आज मुझे महसूस होता है कि भइया डिग्री ले लेनी चाहिए.. हम तो दो-दो सीएम के बच्चे रहे लेकिन फिर भी.. चाहते तो डिग्री मिल ही जाता लेकिन हमने ईमानदारी से काम किया.. दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी गलत तरीके से डिग्री हासिल नहीं की.. कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं.. लेकिन हमने नहीं लिया’।

तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के माता पिता से कहा कि अब पहले वाला कहावत नहीं चलेगा कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब.. खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब। अब तो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टेब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें।

इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार ने पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। इसलिए अब पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में जाकर भी आगे बढ़ा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

8 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago