Bihar

फंटूस के एकतरफा प्यार को ठुकराने पर हुई थी अनामिका की हत्या, दिनदहाड़े मारी थी गोली, 4 गिरफ्तार

राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के मणिचक मोड़ के पास दो दिनों पहले कोचिंग जा रही छात्रा अनामिका की हुई हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 17 हजार नकद रुपये, एक कट्टा, कारतूस, खोखा, दो बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है। सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि धनरुआ थाना इलाके के थुबापर गांव के रहने वाले निवास कुमार उर्फ फंटूस यादव एक वर्ष से अनामिका से एकतरफा प्यार का इजहार कर रहा था, लेकिन छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दी थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले छात्रा ने कोचिंग के गेट पर फंटूस को डांटने के साथ ही ढेला फेंककर मार दिया था। वह मामूली रूप से जख्मी हो गया था। बदला लेने के लिये आरोपित ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर छात्रा की गोली मार हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि इस मामले में छात्रा की मां ने फंटूस को नामजद और चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।

हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिये एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने धनरुआ में छापेमारी कर हत्या में शामिल फंटूस के अलावा उसके भाई मुकेश कुमार, पथरहट गांव निवासी प्रिंस कुमार और देवदाहा मठिया गांव निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में फंटूस ने बताया कि हथियार उसे प्रिंस ने उपलब्ध कराया था। वह हथियार का सप्लायर भी है और इस पर पहले से भी केस दर्ज है।

आरोपितों को फांसी देने की मांग

अनामिका हत्याकांड में आरोपितों को स्पीडी ट्रायल कर फांसी देने की मांग हो रही है। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, राजद विधायक रेखा देवी, जदयू प्रदेश महासचिव नूतन पासवान, भैसवां मुखिया साधू पासवान ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य का हर नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago