सरकारी अस्पताल का नाम आते ही जेहन में जो सवाल आता है वो ये होता है कि क्या वहां सही तरीके से मरीज का इलाज हो पाएगा. यही कारण है कि इन अस्पतालों में वीआईपी लोग जाना तक मुनासिब नहीं समझते और अक्सर आम लोग ही अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचते हैं. लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जिले के सबसे बड़े अधिकारी यानी डीएम ने लोगों के साथ-साथ सरकारी सिस्टम पर भरोसे को लेकर एक नजीर पेश की है.
आमतौर पर नेता और अधिकारी सरकारी अस्पतालों के भरोसे ना रह कर बड़े अस्पतालों में जाकर इलाज करवा लेते हैं, लेकिन बिहार के कैमूर में डीएम ने इससे इतर कुछ ऐसा किया कि लोग अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. दरअसल कैमूर डीएम सावन कुमार ने सदर अस्पताल में अपनी पत्नी की डिलीवरी करवाई और बच्चे के पिता बने. खास बात ये है कि डीएम साहब की पत्नी को बच्चा सर्जरी से हुआ और उन्होंने सरकारी अस्पताल में इसे कराकर एक उदाहरण पेश किया. जानकारी के मुताबिक कैमूर डीएम शुरू से ही अपनी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में इलाज करवा रहे थे.
जब डीएम की पत्नी की प्रेग्नेंसी का समय पूरा हुआ तो चिकित्सकों ने उनकी पत्नी की डिलीवरी के लिए सर्जरी करने की बात कही. डीएम ने बिना घबराये सदर अस्पताल के चिकित्सकों को कहा कि वो यहीं पर सर्जरी करायेंगे. इसके बाद मंगलवार को महिला चिकित्सक डॉ. किरण सिंह के नेतृत्व में डॉ मधु यादव, डॉ अरविंद कुमार ने डीएम की पत्नी की सर्जरी की. सर्जरी के बाद से जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है. डीएम सावन कुमार की पत्नी का नाम बबली आनंद है जिनको भभुआ सदर अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है.
फिलहाल डीएम के पत्नी और बेटे को चिकित्सकों की निगरानी में सदर अस्पताल में रखा गया है, सर्जरी के बाद बच्चे को एसएनसीयु और मां को आइसीयु में रखा गया है. डॉक्टरों ने बताया कि कुछ दिनों तक जच्चा बच्चा को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जायेगा. जब वो पूरी तरह से ठीक हो जायेंगी, तो उन्हें घर के लिए छुट्टी दी जायेगी.
कैमूर डीएम ने इस मामले में कहा कि, सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक से लेकर एक बेहतर आइसीयू एवं ऑपरेशन थिएटर मौजूद है. लोगों का सदर अस्पताल एवं सरकारी अस्पतालों को लेकर विश्वास बढ़े, इसके लिए मैंने सदर अस्पताल में इलाज व सर्जरी कराने का निर्णय लिया है. हम लोगों से आग्रह करेंगे कि वो सदर अस्पताल में इलाज एवं सर्जरी कराए, सरकार की तरफ से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों के लिए उपलब्ध करायी गयी है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…