Bihar

डिजिटल हुई बिहार पुलिस, बंद हो जाएगी कागज पर स्टेशन डायरी, भट्टी ने जारी किया नया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केस-मुकदमों में फंसे लोग अब थाना और पुलिस को सेट नहीं कर पाएंगे। दरअसल बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने ऐसा काम किया है जिससे पुलिस और थाना को मैनेज करना अब मुश्किल होगा। बता दें कि अब थाना और थाना से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मूवमेंट, सनहा-शिकायत-प्राथमिकी के एंट्री के आधिकारिक दस्तावेज यानी स्टेशन डायरी को डिजिटल करने की शुरुआत हो गई है।

इसकी शुरुआत राजधानी पटना से हो गई है। 15 दिसंबर के बाद से इसे बिहार के अन्य जिलों में लागू कर दिया जायेगा। बिहार पुलिस ने लक्ष्य रखा है कि नए साल यानी 1 जनवरी से थानों में स्टेशन डायरी के बदले सब डिजिटल तरीके से दर्ज हो। इसे दूसरे सीनियर अफसर जब चाहें तब देख सकते हैं।

मालूम हो कि पटना के सभी थानों में 5 दिसंबर से डिजिटल स्टेशन डायरी लिखने की शुरुआत हो चुकी है। जबकि राज्य के बाकि अन्य जिलों में 15 दिसंबर से डिजिटल स्टेशन डायरी लिखी जाएगी। जिसके बाद स्टेशन डायरी लिखने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी। डिजिटल डायरी आने से जिलों के एसपी अपने जिले के किसी भी थाना की स्टेशन डायरी सिर्फ एक ही क्लिक में देख सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

22 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

50 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

1 घंटा ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago