Bihar

हिंदू पर्व छुट्टी विवाद के बीच एक्टिव हुए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, अब राजभवन तय करेगा विश्वविद्यालयों की छुट्टियां

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी का कैलेंडर जारी होने के बाद छुट्टी का विवाद इन दिनों चरम पर है. इसी को देखते हुए बिहार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर विश्वविद्यालयों की छुट्टी के लिए पटना, पाटलिपुत्र और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति की एक कमिटी बनाई गई है. राज्यपाल ने इस कमिटी से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट के आधार पर ही 2024 के लिए राजभवन विश्वविद्यालयों की छुट्टियां निर्धारित करेगा.

छुट्टी पर विवाद के बाद राजभवन की पहल:

विश्वविद्यालय में छुट्टी का कैलेंडर दिसंबर में जारी होता है, कुलपतियों की रिपोर्ट के आधार पर राजभवन की ओर से छुट्टी का कैलेंडर जारी किया जाएगा. शिक्षा विभाग के नए छुट्टी कैलेंडर पर हो रहे विवाद के बाद राजभवन की ओर से यह पहल की गई है.

छुट्टी को लेकर मचा है घमासान:

बता दें कि बिहार में शिक्षा विभाग ने सामान्य स्कूलों और उर्दू स्कूलों की छुट्टी का दो अलग-अलग कैलेंडर जारी किया है, जिसे लेकर विवाद है. वहीं हिंदू पर्व के कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों की छुट्टियां समाप्त करने और मुस्लिम पर्व की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर भी नीतीश सरकार पर बीजेपी और कई दलों की ओर से बिहार का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया जा रहा है.

सत्ता पक्ष में छुट्टी पर अलग-अलग विचार:

शिक्षा विभाग की ओर से जारी छुट्टी के कैलेंडर को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं की भी एक राय नहीं है. जदयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री इसको देखेंगे. वहीं जदयू के ही एमएलसी नीरज कुमार ने इसका समर्थन किया है. एमएलसी संजय सिंह के द्वारा दिए गए बयान के बाद तो उनका पेंशन भी रोक दिया गया है और यह विवाद भी तूल पकड़ता जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

47 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago