Bihar

CBSE ने रद्द की 43 स्कूलों की मान्यता, इनमें कहीं आपके बच्चे का स्कूल भी तो नहीं! देखें पूरी लिस्ट

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. ये सभी स्कूल बोर्ड के पटना जोन के अंतर्गत आते हैं. इनमें बिहार और झारखंड राज्य के स्कूल शामिल हैं. बोर्ड ने इन सभी स्कूलों की सूची आपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों को भी आगाह किया गया है.

क्यों रद्द हुई मान्यताबोर्ड का कहना है कि ये सभी स्कूल छात्रों से बड़ी रकम वसूल रहे थे, लेकिन पढ़ाई और व्यवस्था के नाम पर कोई छात्रों को कोई सुविधा नहीं दे रहे थे. बोर्ड ने जांच के माध्यम से ऐसी स्कूलों को चिन्हिंत किया और अब बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है.

इन स्कूलों कर रद्द हुई मान्यता

परीक्षा देने का मिलेगा मौका

हांलाकि सीबीएसई ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फैसले से इन स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का भविष्य खराब न हो, इसलिए बोर्ड ने य़हां के छात्रों को आखिरी बार पेपर देने का मौका दिया है. बता दें कि इन स्कूलों में 7000 से भी ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था.

पूरी करनी पड़ती हैं शर्तें

गौरतलब है कि स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त करने के लिए बोर्ड की ओर से तय किए गए कुछ मानदंडो को फॉलो करना अनिवार्य होता है. इन्हें सीबीएसई एफिलिएशन बाई लॉज कहा जाता है. इन लॉज में स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर, लैब, लाइब्रेरी, क्लास की साइज, पढ़ाई की क्वालिटी, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टीविटीज की व्यवस्था समेत अन्य चीजों को लेकर नियम निर्धारित हैं. जो भी स्कूल इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, उनकी मान्यता रद्द कर दी जाती है. आप लॉज से जुड़ी पूरी जानकारी सीबीएसई के वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago