Bihar

BPSC TRE Answer Key : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यह रहा Direct Link

बिहार लोक सेवा आयोग ने 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को आयोजित हुई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा ( स्कूल शिक्षक व प्रधानाध्यापक ) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ क्वेश्चन बुकलेट भी जारी की गई है। बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षार्थी अपने उत्तर का मिलान प्रश्न पुस्तिका सीरीज ए से कर लें। किसी भी उम्मीदवार को किसी भी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वह 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक अपना ऑब्जेक्शन बीपीएससी वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें अपने यूजरनेम व पासवर्ड से लॉगइन करना होगा।

बीपीएससी ने कहा कि जिन प्रश्नों पर तय अवधि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होगी, उन उत्तरों को निर्विवाद रूप से आदर्श उत्तर माना जाएगा और इसके बाद इन प्रश्नों पर भविष्य में कोई आपत्ति विचारणीय नहीं होगी।

गुरुवार को संगीत और कला विषय की परीक्षा हुई थी। इसमें करीब छह हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की 9वीं से 10 वीं की परीक्षा ली गई थी। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग की छठी से दसवीं के लिए परीक्षा हुई थी।

Direct Link

शिक्षक भर्ती परीक्षा आज पूर्व निर्धारित समय पर होगी

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की शनिवार की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षा दोपहर 12 से ढा़ई बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को 11 बजे तक प्रवेश मिलेगा। आज शनिवार को 3,11,300 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

9 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago