बिहार के दरभंगा जिले में एक शिक्षक ने त्याग पत्र दे दिया है. राज्य में BPSC द्वारा नई नियुक्ति से यह टीचन बनें थे. दूसरे राज्यों के जैसे उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा के भी शिक्षकों ने दरभंगा में योगदान किया है. इनका पदस्थापन भी जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में किया गया है. नए नौकरी होने के कारण कई शिक्षकों ने योगदान ले लिया है. लेकिन, शिक्षा विभाग द्वारा कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले अमन कुमार गुप्ता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर के प्रिंसिपल को अपना त्याग पत्र दे दिया है. उन्होंने त्याग पत्र देने कारण भी बताया है.
इस्तीफा देने का यह है कारण..
त्याग पत्र देने के बाद शिक्षक का कहना है कि विद्यालय में मिलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश तथा होली दीपावली जैसे त्योहारों में कटौती सरकार के द्वारा कर ली गई है. उन्हें तो दरभंगा से अपने घर जाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है. त्योहार में कटौती के कारण होली, दीपावली, रक्षाबंधन आदि के त्यौहार में भी अपने परिवार से नही मिल पाएंगे.
वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के कारण साल में एक बार भी परिवार वालों के साथ कुछ वक्त गुजारने का उनको मौका नहीं मिलेगा. इन सब कारणों से अमन गुप्ता ने त्यागपत्र देने की बात कही हैं. शिक्षक ने कहा है कि वर्तमान में विद्यालय नौ से पांच बजे तक संचालित किया जा रहा है. इसके बाद चुनाव से संबंधित कार्य के निर्देश दिए जा रहे हैं. इसके कारण से उनका पूरा दिन विद्यालय संचालन में ही बीत रहा है.
व्हाट्सएप पर शिक्षक ने भेजा त्यागपत्र
अमन गुप्ता ने अपने त्यागपत्र को स्वीकार करने की गुहार लगाई है. इस आलोक में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने हनुमाननगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय की सूचना दी है. उन्होंने कहा है कि अमन का चयन पहली से पांचवी कक्षा के लिए विद्यालय अध्यापक पद पर 17 नवंबर 2023 को विद्यालय में योगदान किया. इसके बाद 18 नवंबर से इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए सीतामढ़ी डायट गए. इसके बाद इन्होंने विद्यालय में योगदान नहीं किया तो उनसे मोबाइल से संपर्क करने पर गुप्ता ने व्हाट्सएप पर त्यागपत्र भेज दिया है.
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…