Bihar

बिहार: पिता ने नहीं खरीदी बाइक तो युवक फंदे से झूला; परिवार वाले बोले- जिद्दी था, कुछ दिन पहले ही लिया था महंगा मोबाइल

बिहार के बेगूसराय में युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक अपने मां पिता से बाइक नहीं मिलने पर नाराज था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है. मृतक युवक की पहचान हरदिया गांव के रहने वाले श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र पिंटू कुमार शर्मा के रूप में की गई है.

युवक ने जिद कर लिया था महंगा मोबाइल:

इस बाबत परिजनों ने बताया कि इसके पहले भी पिंटू के द्वारा जिद कर तीस हजार रुपए का महंगा मोबाइल लिया गया था. उसके तुरंत बाद युवक ने मोटरसाइकिल की मांग की, लेकिन गरीब परिवार होने के कारण परिजनों ने असमर्थता जताई तो नाराज होकर युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजन का बयान:

इस मामले में मृतक के चाचा चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक द्वारा लगातार अपने माता-पिता से महंगी मोटरसाइकिल खरीदने की जिद की जा रही थी. युवक का परिवार काफी गरीब और रोज कमाने-खाने वाला है. मां बाप के द्वारा मोटरसाइकिल अफोर्ड नहीं करने पर युवक ने बीती रात आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

“इसके पहले भी उसने महंगी मोबाइल जिदकर ली थी. और अब महंगी बाइक की मांग कर रहा था. मना करने पर उसने ऐसा किया. पिंटू अलग घर में सोता था और उसके मां पिता अलग घर में सोते थे. अकेले पन का फायदा उठाकर उसने यह कदम उठाया.”-चंद्रदीप कुमार, परिजन

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago