बिहार में जल्द ही बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से कमाई भी कर सकेंगे। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर में एडवांस (अग्रिम) पैसा रखने पर बिजली कंपनी ब्याज देगी। उपभोक्ताओं को यह ब्याज बैंक के बचत खाते के अनुसार मिलेगा। जिसकी जितनी राशि रहेगी, उसके अनुसार लोगों को ब्याज मिलेगा। कंपनी का यह प्रस्ताव जल्द ही नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद नए साल में बिजली कंपनी यह सुविधा ग्राहकों को देने लगेगी।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, सेविंग बैंक अकाउंट की तरह ब्याज लेने के लिए 20 किलोवाट से कम लोड वाले उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली मीटर में न्यूनतम दो हजार रुपये रखने होंगे। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। अगर उपभोक्ता लगातार तीन महीने तक न्यूनतम दो हजार रुपये एडवांस रखेंगे तो उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय बचत खाते पर निर्धारित ब्याज दर के आधार पर राशि दी जाएगी।
अगर उपभोक्ता तीन महीने से अधिक समय तक एडवांस राशि रखेंगे तो उन्हें 0.25 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा। 6 से 9 महीने तक एडवांस पैसा रखने पर उपभोक्ताओं को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इसी तरह 9 से 12 महीने तक राशि रखने पर 0.75 फीसदी अतिरिक्त जबकि 12 महीने से अधिक एडवांस राशि रखने पर उपभोक्ताओं को 1 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
राज्य में अभी एक करोड़ 80 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। अगर पांच फीसदी उपभोक्ताओं ने भी एडवांस राशि जमा कर दी तो यह संख्या 9 लाख हो जाएगी। इतनी संख्या में उपभोक्ताओं ने अगर 2000-2000 रुपये भी एडवांस जमा कर दिए तो यह राशि हर महीने 180 करोड़ हो जाएगी। इस तरह सालाना कंपनी के पास 21 अरब से अधिक एडवांस राशि आ जाएगी। इस पैसे को कंपनी बिजली की कोई नई योजना-परियोजना पर खर्च कर सकेगी। अभी बिजली परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कंपनी को ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है जो एडवांस राशि आने पर नहीं लेना होगा।
समय पर बिजली बिल जमा करने पर डेढ़ फीसदी की छूट मिल रही है। ऑनलाइन जमा करने पर एक फीसदी अतिरिक्त छूट मिलती है। प्रीपेड मीटर को आधा फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में ऑफलाइन लगातार तीन माह बिल जमा करने पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…