Bihar

बिहार: निगरानी विभाग की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में DEO के घर रेड, लाखों रुपए बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सीवान में निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में DEO मिथिलेश कुमार के घर छापेमारी की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के आवास पर जांच चल रही है. यह आय से अधिक संपत्ति का मामला है. निगरानी विभाग की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है. जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. शहर के महादेवा स्थित आवास पर काफी देर से यह जांच चल रही है. मौके पर पुलिस के जवान तैनात है. मेन गेट को बंद करने के बाद जांच की जा रही है. सूचना सामने आ रही है कि पटना में भी निगरानी विभाग ने कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर रेड हुई है. मीडिया को इस पूरे मामले से फिलहाल दूर रखा गया है. लेकिन, DEO के आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

शुक्रवार सुबह पहुंची निगरानी की टीम

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी की पोस्टिंग सीवान में है. शुक्रवार सुबह ही निगरानी यहां पहुंची थी. इसके बाद घंटों पूछताछ की जा रही है. इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है. अधिकारी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. निगरानी विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मिथेलेश कुमार सीवान में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति का यह पूरा मामला है. सीवान के साथ ही पटना में भी छापेमारी की बात सामने आ रही है.

चौदह लाख रुपए कैश बरामद

आशंका जताई जा रही है कि निगरानी विभाग की टीम को कई साक्ष्य यहां से प्राप्त हो सकते है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. DEO के आवास के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है. आवास के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद करने के बाद कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा पदाधिकारी के यह आवास शहर के महादेवा इलाके में स्थित है. वहीं, पटना में कवि रमन पथ स्थित फ्लैट में भी रेड हुई है. अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि जांच के बाद वारंट लेकर निगरानी विभाग ने कार्रवाई की है. छह लोगों की टीम ने छापेमारी की है. अधिकारी के आवास सहित कार्यालय में भी छापा पड़ा है. चौदह लाख रुपए कैश बरामद हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

5 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago