Bihar

बिहार में रेलवे पार्सल से आ रही शराब: जंक्शन के बाहर पिकअप में लोड करते समय पुलिस ने दबोचा

बिहार में रेलवे के पार्सल से भी शराब भेजी जा रही है, जिसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने जब्त कर लिया है. शराब की बड़ी खेप राजस्थान से भेजी गई थी. जिसे नगर थाने की पुलिस ने स्टेशन रोड से बरामद किया है. बरामद शराब की कीमत 20 लाख से अधिक आंकी जा रही है. यह शराब की खेप जयपुर से रेलवे के पार्सल के द्वारा भेजी गयी थी.

मुजफ्फरपुर में 40 लीटर के गैलन से शराब जब्त:

शराब माफियाओं ने रेल और जिला पुलिस को चकमा देने के लिए टेट्रा पैक शराब को प्लास्टिक के 40 लीटर के जार में भरकर पार्सल किया था. जंक्शन से पार्सल को एक मालवाहक ऑटो में लोड करके बाहर लाया गया था, फिर उसको पिकअप में लाद कर दूसरे जगह ले जाने की तैयारी चल रही थी. इस बीच नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दी. शराब लोड मालवाहक ऑटो और पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है.

डिलेवरी प्वाइंट कर्मी की भूमिका संदिग्ध:

बता दें कि पार्सल के 40 लीटर के ड्राम में यह शराब की खेप छिपाकर रखी गयी थी. पुलिस दोनों वाहन के चालक से देर रात तक पूछताछ कर रही थी. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी शराब की खेप को बिना जांच के डिलेवर करना अपने आप में सवाल खड़ा करता है. इसमे रेलवे के डिलेवरी प्वाइंट कर्मी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. मामला सामने आने के बाद से कर्मियों में हड़कंप मचा है.

पकड़े गए दो वाहन चालक:

वहीं पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी कई बार पार्सल से शराब की खेप बरामद हुई थी. थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि “जब्त शराब की गिनती की जा रही है, जब्त टेट्रा पैक शराब अजमेर निर्मित है. इसपर अजमेर का पता और सेल इन हरियाणा लिखा हुआ है. शराब की डिलीवरी कहां देनी थी इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.” वहीं रेल थाने के दो पदाधिकारियों ने नगर थाने पहुंच कर पकड़े गए दोनों चालकों से पूछताछ की है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago