समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

देखने में कलम लेकिन जानलेवा, बिहार में मिला पेन पिस्टल का जखीरा, जानें कैसे होता है ऑपरेट

बिहार के मुंगेर में एक बार फिर से पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला है. पुलिस ने इस बार एक-दो नहीं बल्कि 7 पेन पिस्टल बरामद किया है साथ ही 14 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इस मामले में पश्चिम बंगाल से आए खरीदार सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक लाख 90 हजार रुपया भी पुलिस ने जब्त किया है.

आर्म्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये घातक पेन पिस्टल हाई वैल्यू टारगेट को मारने के काम आता है. सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि बाटा चौक के समीप कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में रोको-टोको अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी. पुलिस को देखकर ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल सवार भागने लगे जिसे खदेड़कर अशोक स्तंभ के पास पुलिस ने पकड़ लिया. जब पुलिस ने तीनों की तालाशी तो उनके पास से 7 पेन पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 1.90 लाख रूपया बरामद किया गया.

IMG 20231027 WA0021

बंगाल में होनी थी सप्लाई

पुलिस ने तीनों का मोबाइल और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. जमशेर उर्फ नफरू, पश्चिम बंगाल के गोपाल नगर थाना क्षेत्र के क्षमता मिठुपाड़ा निवासी विलाल मंडल एवं अरमान मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि मो. जमशेर उर्फ नफरू कुख्यात हथियार तस्कर है जो पहले भी जेल जा चुका है. उसने बेचने के लिए बहुत पहले ही पेन पिस्टल व उसका कारतूस मंगा रखा था लेकिन उस हथियार का खरीदार उसे नहीं मिल पा रहा था.

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

कितनी है कीमत

जिसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के तस्करों से संपर्क किया. इसी हथियार को खरीदने के लिए अरमान मंडल व विलाल मंडल मुंगेर आया था. हथियार की आपूर्ति बाजार में ही की गयी थी. जिसके बाद जमशेर पश्चिम बंगाल के तस्कर को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था. इसी दौरान वह गिरफ्तार हो गया. गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि 25 हजार की दर से प्रति पेन पिस्टल की उसने खरीदारी की थी जिसे लेकर वह शाम में पश्चिम बंगाल ट्रेन से चला जाता.

IMG 20231110 WA0063 01

कैसे होता है ऑपरेट

मालूम हो कि मुंगेर जो बिहार ही नहीं देश में हथियारों की मंडी के नाम से जानी जाती है, जहां एके-47 से लेकर छोटे हथियार बड़े आराम से मिल जाते है पर अब तक पेन पिस्टल यहां नही मिला था. मुंगेर से पेन पिस्टल का मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है. इस मामले में आर्म्स एक्सपर्ट अवधेश कुमार ने बताया की पेन पिस्टल काफी घातक हथियार है जो ज्यादातर हाई वैल्यू टारगेट को मारने के काम आता है.

IMG 20230324 WA0187 01

कब हुआ चलन

यह एक साइलेंट किलर भी है. यह सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय अस्तित्व में आया था जो खुफिया एजेंसी के काम आता था. मुंगेर में इसका मिलना बड़ी बात है पर मुंगेर का बना हुआ यह नहीं है. इसको ऑपरेट करना काफी आसान है. पेन का ढक्कन खोल इसके कारतूस जो साइज में काफी छोटा होता है को डाल, पुस करने के बाद यह फायर हो जाता है. यह एक घातक हथियार है.

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02