Bihar

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने 33 जिलों को जारी की चेतावनी

बिहार में मिचौंग चक्रवात का असर अब भी देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ये अलर्ट सभी 33 जिलों के लिए जारी किया गया है. बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर को छोड़कर सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 10 दिसंबर तक इसका असर देखा जा सकता है.

इन सभी जिलों में बारिश के किसी भी पूर्वानुमान का अंदेशा मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है. 5 जिलों को छोड़कर बिहार के शेष जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है. दृश्यता कम होने से परिवहन पर असर पड़ सकता है. ट्रेनें और फ्लाइटों की नियमित उड़ानों पर भी कोहरे की मार पड़ सकती है. मौसम विभाग के निर्देश के बाद सभी महकमों ने तैयारी कर ली है.

बात सर्वाधिक ठंड की करें तो कैमूर जिला सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. वहीं, किशनगंज में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. किशनगंज बिहार में सबसे गर्म रहा यहां पारा 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. बिहार में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. लेकिन कोहरे के चलते ठंड बढ़ने लगेगी.

जमुई के गढ़ी में 36 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं नवादा में 23 mm बारिश हुई. बिहार में बारिश का असर मिचौंग तूफान की वजह से देखने को मिला. मिचौंग तूफान का असर खत्म हो गया लेकिन अपने पीछे मौसम के बदलाव को तेज कर गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

24 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

4 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago