बिहार में 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस दौरान किसानों को भी खुले में रखी गई खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने का सुझाव दिया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से राज्य में 2 से 4 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। जिसके परिणाम स्वरूप इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें। ताकि पानी व नमी से फसल का बचाव हो सके।
पटना सहित 14 शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
दिसंबर माह अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन लोगों को कोहरा और भीषण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। 25 दिसंबर को फारबिसगंज शहर में सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गया एवं सबौर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 14 शहरों का न्यूनतम और 8 का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को पटना सहित राज्य के 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और 17 शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किया गया। प्रदेश वासियों को दिन में सीधे धूप के नीचे आने पर भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।
इन शहरों का तापमान रहा सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 13.1 और औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में औसत से ज्यादा न्यूनतम तापमान पटना, वैशाली, छपरा, गोपालगंज, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, शेखपुरा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और फारबिसगंज में दर्ज किया गया। वहीं औसत से ज्यादा अधिकतम तापमान मोतिहारी, किशनगंज, अररिया, गोपालगंज, शेखपुरा और दरभंगा में रहा।
पटना का अधिकतम गिरा और न्यूनतम बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…