Bihar

बिहार में अदाणी ग्रुप 10 गुना फैलाएगा अपना कारोबार, समस्तीपुर समेत 7 जिलों में 10000 लोगों को मिलेगा रोजगार..

बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी चल रही है. पटना के ज्ञान भवन में बुधवार और गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया. इस समिट में देश-विदेश से सैंकड़ों निवेशक हिस्सा लेने पहुंचे. ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023’ में 300 कंपनियों ने बिहार में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश को लेकर एमओयू यानी समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इन निवेशकों में अदाणी ग्रुप भी शामिल है. अदाणी समूह अलग-अलग सेक्टर में 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश बिहार में करेगा. समस्तीपुर और पटना समेत कई जिलों में अदाणी ग्रुप वेयर हाउस खोलेगी. अदानी इन्टरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदानी ने बिहार में अपना निवेश बढ़ाने की घोषणा इस समिट में की है.

अदाणी ग्रुप बिहार में 8700 करोड़ रुपए करेगा निवेश

अगर आप अदाणी ग्रुप में जॉब करना चाहते हैं तो आपके पास अब जल्द ही यह मौका आने वाला है. पटना में संपन्न हुए दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अदाणी ग्रुप ने भी बड़ा करार बिहार सरकार के साथ किया है. अदाणी ग्रुप अब बिहार में अपना कारोबार पसारने का मूड तय कर चुका है और इसे लेकर अदाणी इन्टरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदानी ने बड़ी घोषणा कर दी है.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दूसरे दिन अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर ने कहा कि उनका ग्रुप अब बिहार में 8700 करोड़ रुपए के निवेश की तैयारी करेगा. बताया गया कि पटना समेत सीमांचल व कुछ अन्य जिलों में वेयर हाउस खोले जाएंगे. बता दें कि सीमांचल में रोजगार का बड़ा अवसर लोगों को मिलने वाला है. अदाणी ग्रुप ने जिन जिलों में वेयर हाउस खोलने का मन बनाया है उनमें अधिकतर जिले सीमांचल के हैं. अदाणी ग्रुप पटना, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में वेयर हाउस खोलने की तैयारी में है.

10 हजार लोगों को रोजगार

बता दें कि अदानी ग्रुप बिहार में पहले से निवेश कर चुका है. अब इसे विस्तार देने की तैयारी है. अदानी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा कि ये ग्रुप बिहार में पहले से 850 करोड़ का निवेश कर चुका है. अब 10 गुना अधिक निवेश करने का मन अदाणी ग्रुप ने बनाया है. अब बिहार में 8700 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है. बता दें कि अदाणी ग्रुप की इस योजना से करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा. ऐसा दावा ग्रुप के निदेशक ने किया है. अदाणी ग्रुप लॉजिस्टिक पार्क, गैस डिस्ट्रीब्यूशन, सीमेंट, स्मार्ट मीटर, साइलोज और फूड प्रोसेसिंग आदि में निवेश करेगा.

इन सेक्टर में निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

  • अदाणी ग्रुप पटना में 150 एकड़ में गोदाम बनाएगा. इसमें कुल 1200 करोड़ रुपए का निवेश ग्रुप करेगी.
  • पूर्णिया,बेगूसराय,दरभंगा समस्तीपुर,किशनगंज और अररिया में करीब 960 करोड़ का निवेश अदाणी समूह करेगी. यहां गोदाम बनाए जानेंगे.
  • गैस डिस्ट्रीब्यूशन का काम गया और नालांदा में होगा. अदाणी समूह यहां 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.
  • सासाराम में पैडी प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगे. जिसमें अदाणी ग्रुप की ओर से 800 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा.
  • सीवान,सारण, गोपालगंज,वैशाली और समस्तीपुर में बिजली के स्मार्ट मीटर तैयार होंगे. अदाणी समूह 3100 करोड़ रुपए यहां निवेश करेगी.
  • सीमेंट के क्षेत्र में भी अदाणी ग्रुप बिहार में 2500 करोड़ रुपए निवेश करेगी.

बिहार में 50, 530 करोड‍़ का निवेश करेंगी 300 कंपनियां
गौरतलब है कि बिहार में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में किया गया. दो दिनों तक चले इस समिट में देश-विदेश से आए सैंकड़ो निवेशक बेहद उत्साहित दिखे. फूड प्रोसेसिंग के साथ टेक्सटाइल-लेदर सेक्टर में भी भारी निवेश की डील तय हुई. नाहर ग्रुप बिहार में लॉजिस्टिक पार्क बनाकर हजारों लोगों को रोजगार का अवसर देगा. पटेल एग्रो ने भी 5000 करोड‍़ से अधिक का निवेश करने का मन बनाया है. मधुबनी के पंडौल में टेक्सटाइल यूनिट सावी लेदर्स लगाएगा. कोमल टैक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड नायलॉन -गारमेंट के क्षेत्र में निवेश करेगा. बता दें कि कुल 300 कंपनियों ने इन दो दिनों में बिहार में 50,530 करोड‍़ रुपए के निवेश का करार सरकार के साथ किया है. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सबसे अधिक 7,386.15 करोड‍़ रुपये के निवेश के लिए करार किया है. इन कंपनियों के अलावे और भी कई कंपनियों ने बिहार में निवेश का करार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

16 घंटे ago