Bihar

बिहार की जनता को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी BJP; 25 जनवरी से खुलेगी ट्रेन; रहना-खाना सब फ्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा बिहार के लोगों को दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाएगी। इसके लिए 25 जनवरी से 25 मार्च तक लगातार ट्रेन खुलेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को रामलला का दर्शन कराया जा सके। यह जानकारी भाजपा के रामलला दर्शन अभियान के प्रदेश संयोजक जगन्नाथ ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या जाने वाले लोगों को एक से 15 जनवरी तक अक्षत देकर निमंत्रण देने के साथ निबंधन किया जाएगा। उसके बाद 25 जनवरी से अयोध्या ले जाया जाएगा। ट्रेन और बस से ले जाने के साथ ही अयोध्या में ठहरने और खाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

जगन्नाथ ठाकुर ने बताया कि बिहार के लोगों को रामलला का दर्शन कराने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को रामलला का निःशुल्क दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार से एक दिन में 50 हजार लोगों को ले जाने की योजना है। इन लोगों के ठहरने, खाने और दर्शन के लिए बिहार भाजपा की टीम अयोध्या में मुस्तैद रहेगी। उत्तर प्रदेश से सटे जिलों के लोगों को बस से ले जाने की व्यवस्था होगी जबकि दूर के जिलों के लोगों को ट्रेन से अयोध्या ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन में एक बोगी महिलाओं के लिए आरक्षित होगी जबकि शेष बोगी में पुरुष श्रद्धालु रहेंगे। ट्रेन में भजन मंडली के साथ पूजा करने की भी व्यवस्था होगी। राज्य के हिसाब से स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से लंगर चलाया जाएगा। अभियान के राज्य संयोजक ने बताया कि रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी करायी जाएगी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थानीय मन्दिरों में प्रसाद वितरण होगा। उसके बाद शाम में प्रत्येक परिवार के लोग कम से कम पांच दीपक अपने अपने घर पर जलाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

4 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

6 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

18 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

24 घंटे ago