Bihar

बिहार: लिंग परीक्षण की रिपोर्ट देख पत्नी को जिंदा जलाया; बेटे की चाहत में सनकी पति की करतूत

पुत्र के चाहत में एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला। महिला चार माह की गर्भवती थी। बेटे की चाहत में पति ने अल्ट्रासाउंट के जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया। इसके बाद जब पता चला कि बेटी हैं तो महिला को जिंदा जला दिया। पुलिस और परिजनों द्वारा आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 2 सुदामापुर डाढ़ा गांव की है।

मृत महिला की पहचान सुदामापुर डाढ़ा गांव निवासी रंजीत साह की 27 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बरहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के घर से किरोसीन तेल का बोतल और माचिस को बरामद किया है।

परिवार वालों ने मिलकर जिंदा जला दिया

मृत महिला के जीजा केदार साह बताया कि 2015 में राधा की शादी हिंदू रीति रिवाज साथ सुदामापुर डाढ़ा गांव निवासी रंजीत साह के साथ हुई थी। इससे दो बेटी भी हुई। इसमें एक की उम्र ज्योति कुमारी 6 वर्ष व फुलगेना कुमारी 3 वर्ष की है। राधा देवी 4 माह की गर्भवती भी थी। इसे दो दिन पहले इलाज कराने के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में ले गया था। जहां अल्ट्रासाउंड में फिर से बेटी होने की बात बताई गई थी। उसी से नाराज रंजीत साह ने घर आने पर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद राधा ने मेरी पत्नी को फोन कर लड़ाई झगड़ा के बारे में बताई थी। वहीं सोमवार की रात खाना बनाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद मंगलवार की सुबह पति रंजीत साह, सास और ससुर ने मिलकर किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इसमें राधा गंभीर रूप से झुलस गई।

आग से झुलस कर तड़पती रही राधा, पर किसी ने बचाया नहीं

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे तो आग से झुलसकर राधा अपने घर में तड़प रही थी। तभी, घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एके आजाद, एसआइ विनय कुमार व अनूप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पानी के लिए तड़पते रही राधा किसी ने नहीं की मदद

घटना को अंजाम देने के बाद राधा के परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोग उसे बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। इस दौरान राधा पानी के लिए तड़पती रही लेकिन किसी ने उसे मदद नहीं की। इसके बाद सूचना पर पुलिस तो मौके पर पहुंची लेकिन लेकिन एंबुलेंस आने में करीब एक घंटा लग गया। इसके कारण घर के बाहर घायल अवस्था में राधा तड़पती रही। वहीं एक घंटे के बाद जब एंबुलेंस पहुंची तो उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के संबंध में बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया की सूचना मिली कि सनकी पति द्वारा अपनी पत्नी को किरोसीन तेल छिड़क कर जला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

30 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago