बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है. राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दारोगा को गोली मार दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली दारोगा के हाथ में लगी है.
घायल दारोगा का नाम फूलन राम है. दरअसल रविवार की देर रात को 7 चोर एक मोबाइल टॉवर से बैट्री की चोरी कर रहे थे. इसी दौरान बेउर थाना के दारोगा और dial 112 की टीम चोरों को पकड़ने पहुंच गई.
पुलिस को सामने देखकर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली दारोगा फूलन राम के हाथ में लग गई. मौके का फायदा उठाकर 4 चोर भागने में कामयाब हो गए जबकि 3 चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया. घायल दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो खतरे से बाहर हैं.
अभी हाल ही में बेगूसराय में शराब तस्करों ने एक दारोगा की हत्या कर दी थी. दरअसल शराब तस्करों ने एक दारोगा और होमगार्ड जवान को कुचल दिया था, जिसमें दारोगा की मौत हो गई थी. वहीं, एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था.
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…