बिहार के पटना में पेशी के लिए जा रहे एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात दानापुर में हुई है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दानापुर व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के लिए ले जाते समय अभिषेक पर हमला किया गया। पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हमला होने से मौके पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार दोपहर को हुई। जेल में बंद अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तभी बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक बिहटा का रहने वाला था। उस पर कई मामले दर्ज थे। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने गोली मारने वाले दो शख्स को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर था। एक आपाराधिक मामले में वह बेऊर जेल में बंद था। उस पर हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई गंभीर मामले दर्ज थे।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…