बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन की उपेक्षा से नाराज लोगों ने बुधवार को पटना-डीडीयू रेलखंड को चार घंटे तक ठप कर दिया। इस दौरान रेलखंड की 14 ट्रेनें प्रभावित हुईं। बिहटा-औरंगाबाद संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारियों ने बुधवार को दोपहर 12 बजे से डेरा जमा लिया और शाम 4.42 तक मेन लाइन पर ट्रैक को बाधित रखा। आंदोलन दौरान एक बड़ा हादसा भी होते होते बचा।
चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे चंदन कुमार वर्मा रेलवे ट्रैक पर सोते रह गए और इसी बीच पटना सुविधा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी गई। ट्रेन की आठ बोगी उनके ऊपर से गुजर गई। घटना को देख पुलिस प्रशासन सहित अन्य लोग हतप्रभ होकर शोर मचाते हुए इधर उधर भागने लगे। सुविधा एक्सप्रेस के चालक ने सूझबूझ से काम करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को एकाएक रोक दिया लेकिन तबतक ट्रेन की आठ बोगी चंदन कुमार वर्मा के ऊपर से गुजर गई थी।
गनीमत रहा कि कोई हादसे की चपेट में नहीं आया। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई। इसके बाद आंदोलनकारी और उग्र हो गए। उन्होंने ट्रेन के इंजन पर रोड़ेबाजी भी की। ट्रेन चालक को पकड़ने के लिये दौड़ पड़े। चालक ने गेट बंद कर अपनी जान बचाई।
आंदोलनकारी मौके पर डीआरएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन के साथ रेलवे के अधिकारी भी उन्हें समझाने में लगे लेकिन आंदोलनकारी मानने को तैयार नहीं थे। चार घंटे बाद दानापुर रेल मंडल के डीआरएम आधार राज, वरीय मंडल परिचालन पदाधिकारी प्रभाष राघव और वरीय मंडल वाणिज्य पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने लोगों को समाझाया कि परियोजना से जुड़े फाइनल लोकेशन सर्वे का काम चल रहा है और जनवरी में पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर बनाकर रेलवे को भेजा जाएगा।
इन ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा असर
ट्रेन 82355 पटना सीएसटी सुविधा एक्सप्रेस तीन घंटे, 15658 ब्रहमपुत्र मेल नेउरा में तीन घंटे रुकी रही। 03203 पटना डीडयू मेमू पैसेंजर बिहटा में तीन घंटे, 15648 दानापुर में ढाई घंटे रूकी रही। 03375 पटना बक्सर मेमू पैसेंजर दोपहर ढाई बजे से रूकी रही। ट्रेन नंबर 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे बाधित हुई। डाउन लाइन 15657 ब्रह्मपुत्र मेल बिहटा के आसपास के स्टेशन पर एक बजकर 47 मिनट से खड़ी रही। 03436 कुलहडिया में दो घंटे, 13250 भभुआ पटना इंटरिसटी आरा में ढाई घंटे, ट्रेन नंबर 05272 मुजफ्फरपुर स्पेशल डेढ़ घंटे तक आरा में, ट्रेन नंबर 03204 डीडीयू पटना मेमू कारीसाथ में ढाई घंटे, 82355 सुविधा स्पेशल तीन घंटे बिहटा में, देहरादून हावडा एक्सप्रेस दरौली में डेढ़ घंटे तक रूकी रहीं। इसके अलावा 03203 पटना डीडीयू पैसेंजर स्पेशल भी आधे घंटे तक आसपास के स्टेशनों पर खड़ी रही।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…