Bihar

आज आमने-सामने होंगे अमित शाह और नीतीश, विशेष राज्य के दर्जे का उठ सकता है मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में रविवार को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। मेजबान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर उपाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। पूर्वी राज्यों के साझा विकास के लिए होने वाली यह अहम बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में होगी।

बैठक में ये भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जगह बंगाल की वित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा ओडिशा के नवीन पटनायक की जगह प्रतिनिधि मंत्री के बैठक में शामिल होने की सूचना है। केंद्र सरकार के अलावा बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों का दल भी बैठक में शामिल होगा।

दोपहर एक बजे आएंगे अमित शाह

बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह दोपहर करीब एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पड़ोसी राज्यों के प्रतिनिधि मंत्री भी रविवार को पटना पहुंचेंगे। बैठक के लिए अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया है।

विशेष राज्य, पेंशन विवाद और सीमा सुरक्षा का उठेगा मुद्दा

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं। बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय के तहत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। पिछले साल 25वीं बैठक कोलकाता में हुई थी। इस बार की बैठक में बिहार सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग रख सकती है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा पर भी चर्चा

इसके अलावा नेपाल में प्रस्तावित कोसी हाई डैम का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार पूर्वी राज्यों से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा पर भी चर्चा करेगा। बिहार और झारखंड बंटवारे के बाद से चल रहे पेंशन विवाद का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों, ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग व्यवस्था, त्वरित जांच एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट आदि विषयों पर भी विमर्श होने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago