Bihar

बिहार: 10 नाती-पोते वाली 90 साल की बुजुर्ग बनी मुखिया, पर्चा दाखिल करने पर लोगों ने उड़ाया मजाक; अब बोले- वाह, दादी..

इस कहानी को पढ़ आप जरूर मुस्कुरा उठेंगे. बता दें कि बिहार में जमुई के डाढ़ा गांव के चुनाव (Jamui Village Election) में कमाल हो गया है. यहां 90 साल की महिला, मुखिया का चुनाव जीती है. जब बुजुर्ग महिला ने पर्चा दाखिल किया था तो लोगों ने उसका मजाक उड़ाया था. मगर, वोटिंग के नतीजों ने सबकी बोलती बंद कर दी. बुजुर्ग महिला ने गांव के घर-घर जाकर जाकर जनसंपर्क किया. बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेरे बेटे ने एक बार चुनाव लड़ने के लिए बोला और मैंने हां कर दी. इसके बाद मैं घर-घर जाकर लोगों से मिली ओर वोट देने की अपील की. फिर, 90 साल की सुनीता देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 140 वोटों से हरा दिया और सबसे बुजुर्ग महिला मुखिया बन गईं.

90 साल की दादी बनीं मुखिया

चुनाव में चार बेटों की मां सुनीता देवी के जज्बे को गांव के लोगों ने सम्मान दिया और सपोर्ट करके उनको जिता दिया. जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी के 10 नाती-पोते हैं. सुनीता देवी के बेटे विजय यादव ने बताया कि मां की जीत से हम सब उत्साहित हैं. दरअसल, बरहट ब्लॉक के डाढ़ा गांव में मुखिया पद के लिए 90 साल की बुजुर्ग महिला सुनीता देवी ने नामांकन का पर्चा भरा था.

बहू के निधन के बाद लड़ा चुनाव

बता दें कि सुनीता देवी ने अपनी बहू के निधन के बाद पंचायत के मुखिया के पद पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया. बढ़ती उम्र के बावजूद भी जोश और ऊर्जा के साथ वह क्षेत्र में मतदाताओं से मिलने के लिए निकल पड़ती थीं. वह घर-घर जाकर वोट मांगती थीं. आखिर चुनाव का दिन आया और सुनीता देवी को लोगों का समर्थन मिला.

मतों की पेटी के साथ खुली सुनीता की किस्मत

चुनाव में सुनीता देवी को 1728 वोट मिले. वहीं उनकी प्रतिद्वंदी ललिता देवी ने 1588 वोट हासिल किए. महिला सीट होने के कारण इस सीट पर चार महिला प्रत्याशी लड़ रही थीं. हालांकि, जब मतों की पेटी खुली तो सुनीता देवी की किस्मत खुल गई और वह सबसे बुजुर्ग महिला प्रधान बन गईं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago