Bihar

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ेंगे नीतीश कुमार, एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन का आगाज करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने का भी ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को उद्योग विभाग के एक कार्यक्रम में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर केंद्र सरकार को फिर से आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वे इस मांग को मुहिम बनाएंगे और पूरे बिहार में मूवमेंट चलाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में उद्यमी योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे कि लिए बिहार आंदोलन करेगा। इस मांग को लेकर पूरे राज्य में मूवमेंट चलाया जाएगा। केंद्र सरकार अगर विशेष राज्य का दर्जा दे तो बिहार को विकसित राज्य बनाने में अधिक समय नहीं लगेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर योजनाओं की राशि कम देने का आरोप भी लगाया। नीतीश ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्यों को केंद्रीय योजनाओं को लाभ सही से नहीं दिया जा रहा है। राज्यों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। डीएम और एसपी अपने जिलों में इन योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह यात्रा अहम मानी जा रही है। हालांकि अभी यात्रा का समय और रूट तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि नए साल में नीतीश अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। नीतीश कई बार बिहार में यात्रा निकाल चुके हैं। इसी साल उन्होंने समाधान यात्रा निकालकर विभिन्न जिलों का दौरा किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago