Bihar

बिहार विधानसभा में हमास और इजरायल की एंट्री! आपस में ही भिड़ गए सत्ताधारी दल के विधायक

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के अंदर और बाहर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने सदन में फिलिस्तीन का मामला उठाया। बीजेपी सदस्यों ने माले विधायक को चुप कराने की कोशिश की लेकिन पूरे शोक प्रस्ताव के दौरान महबूब आलम बोलते रहे। वहीं जब इस मामले को लेकर आरजेडी विधायक मोहम्मद नेहल्लुद्दीन से विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने सवाल किया तो वो भड़क उठे। आरजेडी विधायक ने पत्रकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमको तो आतंकी लग रहे हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान माले विधायक दल के नेता महबूब आलम की तरफ से फिलिस्तीन में मारे गए लोगों के प्रति भी शोक व्यक्त किए जाने की मांग की गई। इस बात पर विधानसभा में हंगामा हो गया। शोक प्रस्ताव के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में हुए इस प्रकरण को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने माले के विधायकों को आतंकवादी कहा। उनका कहना है कि आज तक सदन में ऐसा नहीं हुआ। इसपर स्पीकर को कार्रवाई करनी चाहिए, ये तुष्टिकरण की राजनीति है।

वहीं जेडीयू विधायक संजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि माले विधायक आतंकी संगठन हमास का समर्थन और तारीफ कर रहे हैं। ऐसे विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे ऐसे विधायकों पर एक्शन लेना रहता तो जेल भेज देता। जेडीयू विधायक ने कहा कि इन विधायकों को गाजा पट्टी भेज दिया जाए।

इससे पहले विधान मंडल के निचले सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई जिसके बाद अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने वर्तमान सत्र के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रेम कुमार, श्री नरेंद्र नारायण यादव, श्री विजय शंकर दुबे, श्री भूदेव चौधरी और सुश्री ज्योति के नामों की घोषणा की। सदन की कार्य सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। वहीं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट और वस्तु एवं माल कर संशोधन विधेयक समेत अन्य विधेयक सदन में पेश किये। सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अपने स्वागत भाषण में लोकतंत्र को मजबूत करने में सदन के सदस्यों और जन प्रतिनिधियों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

24 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago