Bihar

“यूपी के बाबा घंटी बजवा रहे और वहां के युवा बिहार आकर नौकरी कर रहे,” तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

“जितनी हमारी आबादी, उतनी हमारी भागीदारी” नारों के साथ बिहार के दरभंगा के मेडिकल ग्राउंड में नोनिया, बिन्द, बेलदार अतिपिछड़ा समाज द्वारा नोनिया समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने यूपी की योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं वह घंटी बजवा रहे और वहां के युवा बिहार आकर नौकरी कर रहे हैं।

“बाबा सिर्फ घंटी बजवा रहे हैं…”

नोनिया समाज महासम्मेलन की सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। सिर्फ लड़ाई, दंगा, फसाद कराती है। अब तो यूपी के लोग कहते हैं कि वहां के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं, वो सिर्फ घंटी बाजवा रहे हैं। लेकिन नौकरी लेने बिहार ही आना पड़ रहा है। तो समझिए घंटी बजाने से पेट भरने वाला नहीं है। आप सब लोग इनकी अफवाहों पर नहीं रहिए। मंदिर और मस्जिद से पेट नहीं भरता है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भगवान की अर्चना, आस्था और मन से होती है। ये सब दिखावटी करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि असली श्रद्धा मन में होती है। टीका लगाकर, भगवा पहनकर, हो हल्ला करने से नहीं होती है। मन में भगवान हों और समाज में शांति हो। “कोई धर्म नहीं सिखाता है, आपस में बैर करना।” ये गाना तो आपलोग सुने ही होंगे।

जाति आधारित गणना पर भी बोले तेजस्वी

इससे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की शुरू से ही मांग रही है कि जाति आधारित गणना की जाए। हम लोगों ने जाति आधारित गणना और सर्वेक्षण करवाया है और जिसका आंकड़ा जारी किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी जाति में गरीब हैं और सभी लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की गई।

जब हम नेता विरोधी दल थे तो हमने इस चीज को लेकर प्रस्ताव रखा था और नीतीश कुमार ने महानता दिखाते हुए हमारी बातों को सुना था। 84-85 प्रतिशत पिछड़ा और अति पिछड़ा के जो लोग हैं उनका आकड़ा अब सामने आ गया है। जो साइंटिफिक डेटा मिला है, उसके तहत आप जो पिछड़े हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जाएगी।

बिहार सरकार के कई मंत्री भी रहे मौजूद

दरभंगा में आयोजित इस कार्यक्रम का तेजस्वी यादव के साथ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री अनिता देवी सहित कई नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नोनिया समाज के द्वारा मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, माला और चादर से सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

6 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

7 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

12 घंटे ago