Bihar

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर बोले लालू यादव, नहीं मिला हक तो उखाड़ फेकेंगे नरेंद्र मोदी की सरकार

बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग लंबे समय से उठती रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इस मुद्दे को उठाकर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया है. आज 22 नवंबर को बिहार सरकार से इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पास कराया गया. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यह मामला जोर पकड़ने लगा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को चेताया है.

लालू ने मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भराः

बिहार कैबिनेट ने आज विशेष राज्य की दर्जा के प्रस्ताव को पास किया और इस पर सियासत शुरू हो गई है आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हुए हैं पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने विशेष राज्य की दर्जा को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा “बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. बिहार के लिए यह जरूरी है. अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तो हम मोदी सरकार को गद्दी से बाहर कर देंगे.” ऐसा कह कर लालू प्रसाद यादव ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरा है.

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर राजनीति तेजः

बता दें कि जातीय गणना, आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के बाद बिहार में आरक्षण का कोटा बढ़ाने के बाद महागठबंधन सरकार अब बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को उठाकर भाजपा को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास किया है. आज कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव भी पास किया गया. महागठबंधन के नेता विशेष राज्य के दर्जे की मांग को और ज्यादा धारदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो भाजपा इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है. सम्राट चौधरी ने नीतीश और लालू से उनके 30 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा है.

कैबिनेट से प्रस्ताव पारितः

कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित कराया गया. नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी मांग पर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसके लिए रघुराम राजन कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट सितम्बर, 2013 में प्रकाशित हुई थी. परन्तु उस समय भी तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसके बारे में कुछ नहीं किया. मई, 2017 में भी हमलोगों ने विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था. नीतीश ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुये केन्द्र सरकार बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

11 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago