Bihar

नौवीं फेल तेजस्वी यादव अगर बिना कागज देखे हुए जीडीपी की परिभाषा बता दें तो राजद का झंडा थाम लूंगा: प्रशांत किशोर

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जीडीपी वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अभी आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि महाज्ञानी उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीडीपी तो सबसे ज्यादा बिहार की है।

पीके ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनको ये समझ ही नहीं है कि जीडीपी है क्या? पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान क्या है, वो नौंवी फेल आदमी है। बिना कागज देखे हुए तेजस्वी यदि जीडीपी की परिभाषा बता दें तो हम ये काम छोड़कर तेजस्वी यादव का झंडा ले लेंगे। प्रशांत किशोर ने चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अगर बिना कागज देखे जीडीपी का फुल फॉर्म लिख दें तो हम मान जाएंगे।

प्रशांत किशोर ने बयान जारी कर कहा है कि अगर बिहार का जीडीपी सबसे ज्यादा है, तो 28वें नंबर पर कौन सा राज्य है? पीके ने कहा कि जीडीपी के मामले में बिहार देश के सबसे पिछले पायदान 28वें नंबर पर है, पर तेजस्वी कह रहे हैं देश में सबसे ज्यादा जीडीपी तो हम लोगों का है। पीके ने कहा कि असल में किसी अफसर ने बताया होगा कि जीडीपी में ग्रोथ हम लोगों का सबसे बेहतर है। तेजस्वी को जीडीपी और जीडीपी में ग्रोथ का अंतर ही समझ में नहीं आया और कह दिया कि देश में हमारा जीडीपी सबसे बेहतर है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जैसे सरकार का एक मेंडेट है कि नेताओं को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है, उसी प्रकार यह भी जारी करना चाहिए कि नेताओं ने कौन सी किताब पढ़ी है। अगर मेरा बस चले तो एक नियम यह भी जारी करना चाहिए कि नेताओं ने पिछले एक साल में कौन सी किताब पढ़ी है उसके बारे में बताएं। इन लोगों को क्या मतलब है इससे, उलूल-जलूल बातें की, लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी-मजबूरी में वोट दे देते हैं उसके बाद नेता बनकर ज्ञान दे रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago