Bihar

लालू-राबड़ी के चहेते MLC ने नीतीश पर चलाया तीर, चिराग संग फोटो शेयर कर कहा- साहब जी का ब्रह्मांड गड़बड़ा जायेगा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई और लालू यादव के चहेते आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर व्यंग्य का तीर छोड़ा है। इस बार चिराग पासवान के साथ फोटो शेयर करते हुए सुनील सिंह ने कहा है कि साहब जी से बड़ा डर लगता है। इसलिए हनुमान चालीसा पढ़ते हुए या फोटो डाल रहा हूं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो शेयर करने पर मुख्यमंत्री ने सुनील कुमार सिंह की क्लास लगा दी थी। यह पहला मौका नहीं है जब आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार को टारगेट किया हो। नाम लिए बगैर सुनील कुमार सिंह बिहार सीएम पर सोशल मीडिया के जरिए अक्सर जुबानी हमला करते रहते हैं।

अपने फेसबुक अकाउन्ट पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ सुनील कुमार सिंह ने एक शादी समारोह में शामिल होने का फोटो शेयर करते हुए नीतीश कुमार को नाम लिए बगैर लपेटा है। हालांकि पोस्ट में उन्होंने अपना इशारा साफ कर दिया है कि किसके बारे में लिखा गया है। इससे पहले वे नीतीश कुमार को इशारे में ठग बताने वाला पोस्ट डाल चुके हैं।

राजद एमएलसी ने लिखा है- आज का यह फ़ोटो जो आदरणीय चिराग़ पासवान जी के साथ का है। यह एक शादी समारोह का फोटो है जिसे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बहुत ही डरते- सहमते पोस्ट करना पड़ रहा है। कारण स्पष्ट है कि कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था, जिसे देखते के साथ ही साहब जी का ब्रह्मांड जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा था और भी चनाजोर गर्म हो गया था। क्योंकि विपक्षी नेताओं के साथ पेंग बढ़ाना साहब जी का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है। अगर दुसरा कोई भी व्यक्ति ऐसी हिमाकत किया तो वो बीजेपी का Agent माना जायेगा। आप जरा जान लीजिए भूलिए मत।

चिराग पासवान के साथ सुनील सिंह की तस्वीर के सियासी मायने इसलिए हैं कि लोजपा प्रमुख भी नीतीश कुमार को लेकर अक्सर कुछ कुछ बोलते रहते हैं। चिराग पासवान यह भी कहते हैं कि 2020 के चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ कैंडिडेट उतारकर नीतीश कुमार की पार्टी को शिकश्त दी। नीतीश इसे बीजेपी की चाल बताते हैं। चिराग से उनकी दूरी इतनी ज्यादा है कि रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में भी नीतीश कुमार नहीं गए। उनके साथ सुनील कुमार ने अपना फोटो सोशल मीडिया पर डालकर नीतीश कुमार को चिकोटी काटने का काम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

14 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

14 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

15 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

1 दिन ago