समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सिपाही ने गर्लफ्रेंड को थमा दी सरकारी पिस्टल, फोटो वायरल होते ही जानिए एसपी ने क्या किया?

गोपालगंज में तैनात एक सिपाही को अपने गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना महंगा पड़ गया। और नौबत नौकरी पर आ गई। दरअसल नगर थाने में तैनात सिपाही अनिल कुमार ने अपनी प्रेमिका को पहले तो सरकारी पिस्टल थमा दी । और फिर दोनों ने रील बनाई। जब ये रील वायरल हुई तो जिले के कप्तान तक भी पहुंच गई। जिसके कार्रवाई करते हुए एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। और अब पुलिस सिपाही की प्रेमिका पर भी कार्रवाई का मन बना रही है।

दरअसल सिपाही अनिल कुमार ने पुलिस मैनुअल को दरकिनार करते हुए अपनी सरकारी पिस्टल प्रेमिका के हाथों में थमा दी। और फिर दोनों ने पिस्तौल के साथ फोटो खींची और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। और जब ये वीडियो वायरल हुआ तो तमाम पुलिसकर्मियों के अलावा एसपी तक भी ये वीडियो पहुंच गया। जिसके बाद एसपी ने सिपाही पर कार्रवाई का आदेश सुना डाला।

IMG 20231027 WA0021

बताया जा रहा है कि फोटो में जो युवती नजर आ रही है। व सदर अस्पताल में डायलिसिस वार्ड में तैनात है। जिसका वीडियो सिपाही के साथ हाथ में पिस्टल लिए वायरल हुआ है। सिर्फ भौकाल दिखाने के लिए दोनों ने इस तरह का वीडियो बनाया था। लेकिन एसपी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। सिपाही तो लाइन हाजिर हो ही गया। अब युवती पर भी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि ये सुरक्षा से खिलवाड़ का भी मामला है।

IMG 20231106 WA0030IMG 20230604 105636 460

बताते चलें कि हाल ही में पटना में भी एक युवती ने हथियारों का प्रदर्शन कर मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी की थी। उसने इसका रील बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लेकिन ऐसा करना उसे महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पहले, सहरसा जिले में अवैध हथियार के साथ एक युवक की फोटो भी वायरल हुई थी। युवक जिले के बनमा ओपी क्षेत्र के रसलपुर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। वायरल तस्वीर में युवक एक पिस्टल हाथ में लिए हुए दिखा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया।

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02