राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने मंगलवार को बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि रामकृपाल पहले बस स्टैंड और होटलों पर कब्जा कराने का काम करता था. इस पर रामकृपाल यादव ने लालू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि बौखलाहट और घबराहट में इस तरह का बयान दे रहे हैं.
बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू यादव बीजेपी के द्वारा किए गए यादवों के सम्मेलन से बौखला गये हैं. लालू यादव उसी बौखलाहट में अनाप-शनाप बक रहे हैं. अगर हमने होटल पर कब्जा किया है तो उसका वह सबूत दें. यह साबित हो जाता है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और जो होटल कब्जा किया है वह लालू यादव के नाम पर लिख दूंगा.
रामकृपाल यादव ने कहा की हमने राजद को खड़ा करने में योगदान दिया था, लेकिन यह लोग सिर्फ परिवारवाद करते हैं. सिर्फ परिवार को बढ़ावा देते हैं. यही वजह है कि बिहार के यादव अब राजद को छोड़कर बीजेपी को अपना रहे हैं. उसी बौखलाहट में लालू प्रसाद यादव भी अनाप-शनाप बकने में लगे हुए हैं.
वहीं सांसद रामकृपाल यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी का हम सम्मान करते हैं और करते रहेंगे लेकिन अपने छोटे भाई के साथ रहते रहते ये भी वैसे ही हो गए हैं. इनको राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. बता दें कि बुधवार को बीजेपी के द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव दानापुर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने लालू यादव पर जमकर भड़ास निकाली.
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…