Bihar

आरजेडी नेता की अनोखी पूजा, दिवाली में घोड़े पर चढ़कर तेजस्वी की उतारी आरती; मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांगा वरदान

बिहार के वैशाली जिले में स्थानीय आरजेडी नेता ने अनोखे अंदाज में पूजा-आरती की। भगवानपुर प्रखंड के एनएच-22 पर आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव ने घोड़े पर सवार होकर दिवाली की शाम सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के फोटो की पूजा की और आरती उतारी। इस दौरान केदार प्रसाद ने जल्द से जल्द तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की। आरती के दौरान तेजस्वी बाबू के नारे भी लगाए गए। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजधानी पटना में तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री बताकर पोस्टर जारी किया गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।

जानकारी के अनुसार आरजेडी नेता केदार यादव ने एनएच-22 के किनारे तेजस्वी यादव चौक के नाम से लगे बोर्ड पर डिप्डी सीएम की फोटो लगाई। फोटो के आसपास दीये और मोमबत्तियां भी जालाई। उसके बाद घोड़े पर सवार होकर तेजस्वी की फोटो की आरती उतारी।

आरजेडी नेता के इस अनोखे अंदाज में तेजस्वी की फोटो की आरती उतारते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। केदार प्रसाद ने घोड़े पर चढ़कर ही तेजस्वी के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश की भी पूजा की। एनएच-22 के किनारे जिस स्थान पर तेजस्वी यादव की पूजा और आरती उतारी गई, उस स्थान को तेजस्वी यादव चौक नाम दिया गया है। इस मौके पर केदार यादव ने तेजस्वी को भगवान कहकर भी संबोधित करते रहे।

इस संबंध में आरजेडी नेता केदार यादव ने बताया कि लक्ष्मी और गणेश की पूजा की और यह कामना की है कि हमारे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री मना दें, क्योंकि सिर्फ वही गरीबों का भला कर सकते हैं. वह युवा दिल के धड़कन है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago