बिहार के दरभंगा जिले में युवक की हत्या के बाद हत्यारा रेलवे पुल पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा. इस कारण रेलखंड का परिचालन बाधित हो गया और लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा. जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव में एक युवक ने गांव के दो युवकों पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया है, जिससे मौके पर ही मो. आशिफ जिसकी उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक नुजा महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसे स्थानीय लोगो के सहयोग से डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है हमला करने के बाद हमलावर दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड के पुल संख्या 17 के ऊपर चढ़ गया. आरोपी युवक महादेव सहनी को पुल से नीचे उतारने के दौरान दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड पर करीब चार घण्टे तक परिचालन बाधित रहा. रेल पुल से युवक को उतारने के लिए रेलवे ने पुल से गुजर रहे बिजली के लाइन को बंद करना पड़ा. हमला करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है. वह एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा उतरी टोला का निवासी महादेव सहनी है.
स्थानिय लोगों ने घटना के विरोध में किया सड़क जाम
स्थानिय लोगों ने घटना के विरोध में हायाघाट से अकराहा घाट सड़क को जाम कर नारेबाजी की है. मौके की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को खुलवाया है. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को उतारने काफी मशक्कत करते रहे. देर रात करीब एक बजे टेक्निकल सेल के एक जांबाज पुलिस जवान राजीव कुमार हिम्मत जुटाकर पुल पर चढ़े और उस आरोपी युवक को काफी मशक्कत के बाद जवान को उतारने सफलता मिल पाई.
फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से विच्छिप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक हमेशा हाथ में हथियार लेकर घूमते रहता है.
जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज जारी
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हायाघाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने तेज धारदार हथियार से अपनी ही भाभी सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया है. इस हमले में एक युवक मो आसिफ की मौत हो गई है, जबकि बाकी दो लोगों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस आरोपी युवक के रेल पुल संख्या 17 पर चढ़ जाने के कारण दरभंगा समस्तीपुर रेल खण्ड करीब चार घण्टे बाधित रहा है. डीएसपी ने बताया कि युवक को पुल से उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा. पुलिस ने टेक्निकल सेल के एक जांबाज जवान ने काफी हिम्मत दिखाते हुए पुल के ऊपर चढ़कर उसे नीचे उतारने सफल हो पाया.
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…