बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) में दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। अब इस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Ex CM Rabri Devi) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह नीतीश कुमार के मुंह से गलती से निकल गया। नीतीश ने अब माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि बात का बतंगड़ बनाना उन लोगों (भाजपा/BJP) का काम है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी बात उनके (नीतीश कुमार) मुंह से गलती से निकल गई, जिसपर उन्होंने माफी भी मांगी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष (भाजपा) को सदन चलते रहने देना चाहिए और मुख्यमंत्री को अपनी बात का पछतावा है। उन्होंने बात का बतंगड़ना बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उनका (भाजपा) यही काम है।
यह है मामला
दरअसल, मंगलवार को विधानसभा में प्रजनन दर को लेकर बोलते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्त्री-पुरुष संबंध को लेकर टिप्पणी की थी।
इसे लेकर विपक्ष ने हंगामा भी किया था। वहीं, पूरे देश से नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया आई थी। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। नीतीश बोले- मैं अपनी निंदा करता हूं, बयान वापस लेता हूं
इधर, बयान की निंदा-आलोचना होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इसे लेकर माफी मांग ली। उन्होंने बुधवार को सदन में कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ यह बताना था कि लड़कियां शिक्षित हुईं तो बिहार में प्रजनन दर कम होने लगी।
उन्होंने आगे अपनी बता को बढ़ाते हुए कहा कि अगर मेरी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। माफी मांगता हूं। मैं अपनी निंदा करता हूं। दुख प्रकट करता हूं। मैं अपने वक्तव्य पर शर्म कर रहा हूं।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी अपनी सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर माफी मांगी थी।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…