Bihar

बिहार: छुप कर प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, पकड़ी गयी तो पति ने करा दी शादी, खुद उठाया दोनों बच्चों की परवरिश का जिम्मा

बिहार के बेगूसराय से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। शादी के पांच साल बाद एक लव स्टोरी को मुकाम हासिल हुआ। इस बीच दो बच्चे भी पैदा हो गए। एक दूसरे से दूर हो चुके प्रेमी-प्रेमिका फिर से मिल कर एक हो गए। दोनों को मिलाने वाला कौन है, यह जानकर आप चौंक पड़ेंगे। मामला जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है।

दरअसल महिला के पति ने ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा कर हलचल मचा दी। जानकारी के मुताबिक महिला दो छोटे बच्चों की मां है जिन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी। मामला बेगूसराय जिले के दहिया गांव का है। लोगों ने बताया कि काजल नाम की इस युवती का मंसूरचक थाना इलाके के आधापुर के राज कुमार ठाकुर के साथ प्रेम संबध था। लेकिन साल 2018 में उसकी शादी दहिया गांव के अजय कुमार के साथ हो गई। दोनों के दो बच्चे भी हो गए लेकिन काजल का राजकुमार से संपर्क बना रहा। दोनों छुप छुपकर मिलते थे। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब पति को हुई तो उसने पूरा खेल ही बदल दिया। उसने फैसला किया कि अब पत्नी को अपने साथ शादी के बंधन से मुक्त कर देगा। अपने घर वालों को मनाया और पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी कराकर खुशी-खुशी विदा कर दिया। पति ने अपनी पत्नी की खुशी की खातिर पूरे समाज के बीच शिव मंदिर में प्रेमी के साथ उसकी शादी करा दी। अपने दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा भी उसने अपने ऊपर उठा लिया।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए भारी भीड़ मंदिर में जमा हो गई। पति अजय ने कहा कि उन्हें काजल और राज के रिश्ते के बारे में पहले पता नहीं था। उनके परिवार के सदस्यों ने काजल और राजकुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे घटना के बारे में बताया तो मैं पहले चौंक गया,। बाद में उसे अपने वैवाहिक बंधन से मुक्त करने का फैसला किया. अजय ने कहा कि उसके साथ शादी जारी रखने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि वह राजकुमार के साथ रिश्ते में थी। अच्छा हुआ कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो उसी के साथ रहे। इसीलिय दोनों की शादी करवा दी। उसने बताया कि शादी के बात कोई दिक्कत नहीं है। शादी के बाद काजल अपने प्रेमी के साथ चली गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago