Bihar

बिहार: सिवान में पटाखे की चिंगारी से पेट्रोल-डीजल दुकान में लगी भीषण आग, 8 दमकल कर्मियों समेत दर्जन भर झुलसे

दिवाली 2023 की रात को जहां सभी लोग जश्न के माहौल में डूबे थे वहीं सीवान के एक हादसे ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया. आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से पेट्रौल-डीजल के एक दुकान में भीषण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के 5 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक दर्जन लोग झुलस गए जिनमें आधा दर्जन से अधिक दमकलकर्मी भी शामिल हैं. जख्मी में तीन लोगाें की हालत अधिक गंभीर बतायी जा रही है. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के थाना के ठीक सामने मार्केट की ये घटना है.

चिंगारी ने लगायी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, सीवान में रविवार को सभी दिवाली का उत्सव मना रहे थे. लोग आतिशबाजी भी कर रहे थे. इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी मार्केट स्थित एक पेट्रोल-डीजल के दुकान तक छिटक कर आ पहुंची. इस चिंगारी से दुकान में भीषण आग लग गयी. आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में आसपास के कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

जानकारी है कि 5 दुकानों में आग लग गयी है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में दमकलकर्मी जुट गए.

8 दमकल कर्मी सहित एक दर्जन लोग झुलसे

अगलगी की घटना का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के दौरान करीब 8 दमकल कर्मी सहित एक दर्जन लोग आग में झुलस गए. इसके बाद सभी को सीवान सदर अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति देखते हुए तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago